कैंडल मार्च निकालते एनएचएम के संविदा कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। एनएचएम कर्मियों को साढ़े तीन माह से मानदेय नहीं मिल सका है। उनकी समस्याएं सुलझाने के लिए सीएमओ डॉ. भारती राणा खर्कवाल ने दूसरी मद से करीब 90 लाख रुपये का लोन लिया है। इसलिए एक-दो दिन में जिले के एनएचएम कर्मियों के खाते में भुगतान पहुंचने की उम्मीद है।
जिले के करीब 300 संविदा एनएचएम कर्मी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसके लिए वह दो माह से पत्राचार कर रहे हैं, लेकिन शासन से बजट न आने के कारण सारी कोशिशें बेकार हुईं। इसलिए सीएमओ डॉ. भारती राणा खर्कवाल ने कर्मचारियों को मानदेय देने के लिए दूसरी मद से लोन लेने का फैसला किया। इसके लिए बैंक में जमा किया गया चेक सोमवार शाम को पास हो गया है। ऐसे में एक या दो दिन में भुगतान कर्मियों के खाते में पहुंच जाने की उम्मीद है। सीएमओ ने बताया कि इस राशि से एनएचएम कर्मियों को अप्रैल का मानदेय, एरियर ही मिल पाएगा। शेष मानदेय के लिए शासन से बजट आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके भी अगले सप्ताह तक मिलने की उम्मीद है।
जिले के एनएचएम कर्मियों को साढ़े तीन माह से मानदेय नहीं मिला है
एनएचएम कर्मियों के खाते में जल्द पहुंच जाएगा मानदेय