फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान धाम छोई में मनाया गया हरेला मेला

विज्ञापन
रामनगर में हरेला मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हनुमान धाम छोई में रविवार को हरेला महोत्सव, पौधरोपण हुआ। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने इसका शुभारंभ किया। हनुमान धाम के संस्थापक आचार्य विजय ने हरियाला पर्व की महत्ता बताई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसका शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया। छोलिया नर्तकों ने अतिथियों का स्वागत किया। वहां लोकगायक हीरा सिंह राणा, मीना राणा, कौशल पांडे, गोपाल गौड़, सत्येंद्र फर्त्याल, प्रदीप कुमार ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उनके सुर में सुर मिलाकर दर्शक जमकर थिरके। इससे पहले लोकगायिका मीना राणा ने फाइकस गार्डन बेलगढ़ में भी बेडू का पौधा रोपा। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भी आयोजकों का उत्साह बढ़ाया। हनुमान धाम के महासचिव राजीव अग्रवाल ने धाम का उद्देश्य बताकर प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। पौधरोपण में 101 संगठनों से जुड़े लोगों ने सहयोग दिया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, राजीव माहेश्वरी, गणेश रावत, मनोज पाठक, पवन अग्रवाल, शशांक टर्रे, प्रेम जैन, दिनेश अग्रवाल, जीएस बिष्ट, अभिषेक पाठक, संतोष पांडे, हरीश चंद्र सती, दीपा सती, आईडी लखचौरा, शिशुपाल सिंह रावत, राजेश भंडारी, संजीव जिंदल, सतनाम सिंह, संजीव शर्मा, प्रसून श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें