फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली जगन्नाथ रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नगर में शनिवार को भगवान जगन्नाथ की 20वीं रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रात: आठ बजे नागा बाबा मंदिर से गाजेबाजे के साथ यात्रा शुरू हुई जो रानीखेत रोड, कोसी रोड, नंदालाइन होकर मंदिर प्रांगण पहुंची। रथ यात्रा में शामिल भक्त जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा की मूर्तियों से सुसज्जित रथ को नंगे पैर चलते हुए रस्सों से खींच रहे थे। मधुर संकीर्तन के बीच कुछ भक्त नृत्य भी कर रहे थे। वहां दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान रामेश्वर गिरी महाराज, रजनी मेहरोत्रा, रानी मेहरोत्रा, लता मेहरोत्रा, गौतम चड्ढा, मधु मेहरोत्रा, नीता मेहरोत्रा, राशि मेहरोत्रा, मनमोहन, अमोद मेहरोत्रा, शरद मेहरोत्रा, अरविंद कुमार, राजू मेहरोत्रा, चितवन कुमार, प्रमोद मेहरोत्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें