गरुड़(बागेश्वर)। सहकारिता के निर्वाचन प्रक्रिया पर हाइकोर्ट द्वारा 30 जुलाई तक अंतिरम रोक लगाने के बावजूद जिले की साधन सहकारी समितियों में निर्वाचन प्रक्रिया जारी रही। शासन के आदेश पर निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाता सूची का शनिवार को अंतिरम प्रकाशन किया।
बता दें कि हाइकोट में दायर एक याचिका पर न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की एकल पीठ ने सुनवाई के बाद सहकारिता चुनाव में 30 जुलाई तक अंतिरम रोक लगा दी थी। हाइकोर्ट के फैसले की प्रति देर शाम तक जिला मुख्यालय नहीं पहुंची। जिसके चलते निर्वाचन अधिकारियों ने सहकारिता चुनाव की प्रक्रिया दिन भर जारी रखी। साधन सहकारी समिति गरुड़, डंगोली, पिंगलों, आरे, बिनौला सहित जिले की सभी समितियों में निर्वाचन प्रक्रिया जारी रही। मतदाता सूची का अंतिरम सूची समिति कार्यालयों में चस्पा कर दी।
आदेश की प्रति पहुंचते ही प्रक्रिया में रोक लगा दी जाएगी
बागेश्वर। जिला सहायक निबंधक सहकारिता ने मनोहर सिंह मर्तोलिया ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पर तीस जुलाई तक अंतरिम रोक लगने संबंधी हाइकोर्ट का आदेश जिला मुख्यालय नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के प्रति पहुंचते ही चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी जाएगी।