रामनगर ब्लॉक में एक दिवसीय धरने पर बैठे जन प्रतिनिधि।
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एनजीओ के माध्यम से मनरेगा के सामाजिक अंकेक्षण का विरोध किया। उन्होंने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय में धरना, प्रदर्शन किया। एसडीएम परितोष वर्मा के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर कराए गए निर्माण कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण एनजीओ से कराने पर आपत्ति दर्ज कराई गई। कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अंकेक्षण का विरोध नहीं कर रहे लेकिन यह अंकेक्षण एनजीओ की बजाय विभागीय अधिकारियों से कराया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो सभी पंचायत प्रतिनिधि इस्तीफे देंगे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, राहुल डंगवाल, संजय कुमार, मंजू चौहान, अवनीत कौर, आनंद सिंह रावत, अनिल कुमार, दीवान कटारिया, शारदा देवी, शेखर चंद्र आदि थे।