नैनीताल। मुख्य कोषाधिकारी अनीता आर्या ने बताया कि उपकोषागार धारी अस्तित्व में आ चुका है। वहां से वेतन, पेंशन का आहरण, वितरण कार्य शुरू हो गया है। यहां जारी विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि ऐसे पेंशनर जो अपनी पेंशन का भुगतान उप कोषागार धारी से लेना चाहते हैं, वह अपना आवेदन पत्र उप कोषागार में प्रस्तुत कर सकते हैं ताकि उनके पेंशन का डाटा उप कोषागार धारी को हस्तांतरित किया जा सके।