फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा चालकों को दी यातायात नियमों की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। एसएसआई नासिर हुसैन ने ई-रिक्शा चालक और मालिकों को यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। मंगलवार को रामलीला मैदान में बैठक हुई। इस दौरान एसएसआई नासिर हुसैन ने बताया कि मुख्य चौक, बेरिया तिराहा सहित अन्य स्थानों पर ई-रिक्शा खड़ा करके यातायात बाधित न करें।
विज्ञापन


सवारियों को निर्धारित स्थानों से बैठाकर गंतव्य पर पहुंचाए। ई- रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि नगर क्षेत्र में 150 ई-रिक्शा संचालित हैं लेकिन बाहरी लोग ई रिक्शा चला रहे हैं। उन्होंने नगर में चल रहे ई- रिक्शाओं का सत्यापन कराने और पीवीआर नंबर आवंटन कराने की मांग की है। वहां रमेश मौर्या, कृष्ण कुमार, गौरव सिंह, राजपाल सिंह, महेश, अतर सिंह, राजवीर, तारीफ हुसैन, दिलीप सिंह, यासीन, शमशाद, प्रदीप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें