फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेविटी, यूनिवर्सल और ग्रेहटर्स क्लब की हुई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ, जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में रविवार को 96वीं लैंडो लीग फुटबाल प्रतियोगिता के तहत खेले गए मुकाबलों में ग्रेविटी, यूनिवर्सल, ग्रेहटर्स क्लब की टीमों ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

डीएसए मैदान में खेले गए पहले मैच में एकतरफा मुकाबले में ग्रेविटी क्लब ने एमबीए क्लब को 1-0 से हराया। मध्यांतर पूर्व यह गोल आयुष ने दागा। दूसरे मैच में यूनिवर्सल क्लब ने किलर्स क्लब को 4-1 से हराया। पहले हाफ में यूनिवर्सल 2-1 से बढ़त पर थी। दूसरे हाफ में फिर यूनिवर्सल ने दो जबकि किलर्स को कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। विजयी टीम से पीयूष, हेमू ने 2-2 जबकि पराजित टीम से सचिन नेगी ने गोल दागा। तीसरा मैच भी एकतरफा रहा, जिसमें ग्रेहटर्स क्लब ने शूटर क्लब को 2-0 से हराया। मध्यांतर पूर्व, मध्यांतर बाद दोनों गोल शंकर रावत ने किये। शूटर क्लब के खिलाड़ियों ने भी गोल करने के काफी प्रयास किये लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। इस दौरान देवेंद्र बोरा, बृजेश बिष्ट, महेंद्र रावत, करन कुमार, अनिल चिलवाल, सुमित भारती, विपिन खुल्बेे, भगवत मेर, मनोज कुमार, दीपक भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें