फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश को हाईस्कूल टॉपर देने वाले स्कूल के गुरूजन सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर। सामाजिक संस्था समदर्शी के प्रतिभा सम्मान समारोह में रविवार को हाईस्कूल और इंटर के 120 मेधावियों, स्कूलों के प्रधानाध्यापक, काली मंदिर समिति के पदाधिकारियों समेत दो पत्रकारों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
रविवार को स्वागत मंडप में आयोजित समारोह में इंटर की टॉपर दिव्यांशी राज, मेरिट होल्डर समेत विभिन्न स्कूलों के 120 बच्चों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट किए गए। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने इंटर की टॉपर दिव्यांशी को उनकी आगे की पढ़ाई के लिए 25 हजार का चेक दिया। दिव्यांशी ने बच्चों को सफलता के टिप्स दिए। इसके अलावा बेहतर रिजल्ट देने पर रामलाल इंका महुवाडाबरा, शिशु मंदिर, नेहरू राजकीय इंका और कासमपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बलकरन सिंह, मदनपाल, शिव रूवरूप सिंह, केजी पाठक, ऋषभ कश्यप, नीरज और काली मंदिर समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. कर्नल राकेश अरियर, विधायक आदेश चौहान, डॉ. एमपी सिंह, कमल चौहान, सुरेंद्र सिंह, केजी पाठक, बलकरन सिंह, संस्था अध्यक्ष मोहम्मद यामीन, डॉ. सुदेश, डॉ. सुदेश, गुरुदेव सिंह, जगदीश सिंह, आरपी सिंह, बृजपाल सिंह, हरकेश सिंह, कुलदीप सिंह, डॉ. कविता, प्रेम सहोता, दलवीर सिंह, बिरमल सिंह आदि थे। इधर खटीमा में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा काजल प्रजापति के स्कूल के शिक्षकों को विद्यालय प्रबंध समिति ने सम्मानित किया। काजल राणा प्रताप इंटर कालेज की छात्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के अतिथियों एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, प्रो. सिद्धेश्वर सिंह, सुदर्शन चंद्र वर्मा, रोहिताश अग्रवाल, शांति जुयाल, जागेश चंद्र तिवारी ने स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित किया। इस बीच रमेश राणा को भी स्कूल को इंटर स्तर पर पूर्ण अनुदान दिलवाने में योगदान पर सम्मानित किया गया। संचालन राम वचन और कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने किया। वहां पर विद्यालय प्रबंधक गीताराम बंसल, प्रधानाचार्य रवींद्र प्रकाश पंत, वरुण अग्रवाल, रचना गुप्ता, नंदन सिंह खड़ायत, टीडी कांडपाल, जगदीश चंद्र पांडे, हरीश चंद्र जोशी, सुदेश पाल चौधरी, आनंद कुमार रस्तोगी, संजय कार्की, हरीश चंद्र मठपाल, सुनीता गंगवार, रश्मि सिंह, देवकी नंदन परगांई, आकांक्षा चौहान, देवी सिंह राजपूत, दीपक चंद्र गहतोड़ी, हेमलता कांडपाल, ममता पोखरिया, विदुषी सक्सेना, महेश चंद्र जोशी, जगत पाल, कृष्णा कांडपाल, भूपेंद्र बेलाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें