नैनीताल। राज्य के सबसे बड़े एनएच 74 घोटाले के आरोपी डीपी सिंह नैनीताल जेल में बंद है। जेल प्रशासन ने डीएम विनोद कुमार से इसे यहां जेल से शिफ्ट करने की मांग की है।
नवंबर में एनएच 74 घोटाले में डीपी सिंह समेत आठ आरोपी नैनीताल जिला जेल में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक पद के दबाव में डीपी जेल प्रबंधन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बीते दिनों डीपी सिंह की पत्नी उससे मिलने जेल में आई थी। इस दौरान लाए गए सामान की चैकिंग को लेकर बवाल हुआ था। यहां तक कि तल्लीताल थाने से पुलिस को मौके पर बुलाया गया। जिसकी सूचना जेलर ने जेल अधीक्षक मनोज आर्या को दी। डीपी सिंह के दबाव व अन्य हवाला देते हुए जेलर रमेश भारती ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर डीपी सिंह को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है। जेलर ने उक्त प्रार्थना पत्र देने समेत डीएम की संस्तुति पत्र मिलने की पुष्टि की है।