लालकुआं (नैनीताल)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में रविवार को ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। इसके चलते सब स्टेशन से जुड़े सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगी। विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ मनोज कुमार पांडे ने बताया कि नगर क्षेत्र में लोवोल्टेज की समस्या है। इसे सुलझाने के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इस अवधि में उन्होंने नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से सहयोग मांगा है।