रामनगर (नैनीताल)। सामान्य जाति की छात्राओं को कई साल से गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ नहीं मिल सका है। इससे आक्रोशित लाभार्थियों ने शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को ज्ञापन सौंपा। छात्रा पल्लवी पांडे ने बताया कि उसने वर्ष 2016 में गौरा देवी कन्या धन योजन के लिए आवेदन किया था लेकिन विभाग से उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका। ग्राम क्यारी निशा नैनवाल, पूनम रावत समेत कई छात्राओं के परिजनों ने ब्लॉक, भीमताल समेत हल्द्वानी स्थित प्रोबेशन कार्यालय तक के चक्कर लगाए। वहां आवेदन पत्र जमा होने की पुष्टि हुई लेकिन भुगतान नहीं मिला।