फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे अंधेरे में रहा कालाढूंगी का बाजार क्षेत्र

विज्ञापन
bijli
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी मुख्य बाजार में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र में 20 घंटे बिजली गुल रही। व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर खनायत ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे के आसपास शहीद ऊधमसिंह पार्क के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण वार्ड नंबर 6, 7, बाजार क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई, जिसको ऊर्जा निगम ने बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे के आसपास ठीक किया। तब तक व्यापारियों के साथ ही आम जनमानस को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। निगम के एसडीओ सतीश बिष्ट ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है, जिसके बाद विद्युतापूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें