फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय के लिए मिले तीन चिकित्सक

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। धुमाकोट हादसे के बाद सबक लेते हुए सरकार ने रामनगर के महत्वपूर्ण संयुक्त चिकित्सालय में तीन डॉक्टरों की नियुक्ति की है। बता दें कि धुमाकोट बस हादसे के कुछ घायलों को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया था लेकिन डाक्टरों के अभाव में उनको हायर सेंटर रेफर करना पड़ा था।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने देहरादून से फोन पर बताया कि रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए सीएम से आग्रह किया गया। इसके बाद तीन डॉक्टरों की नियुक्ति का शासनादेश स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दिया है। इससे जनता को कुछ राहत मिलेगी और अन्य रिक्त पद भी जल्द भरें जाएंगे। अभी हल्द्वानी महिला चिकित्सालय से महिला चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपमा, रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. हरेंद्र कुमार, क्षय रोग आश्रम गेठिया भवाली से निश्चेतक डॉ. राजेश पांडे को रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें