रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद ने नए सत्र मेें विवि नियमानुसार प्रवेश के लिए समितियों का गठन किया। इसमें कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में प्रवेश के लिए बुधवार को एक बैठक आहूत की गई थी। बैठक में यह तय नहीं हुआ कि महाविद्यालय में तीनों संकायों में कुल कितने प्रवेश होने हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि 12 से 19 जुलाई तक प्रवेश की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे मेरिट सूची सार्वजनिक होते ही मूल प्रमाण पत्रों और आवश्यक कागजातों के साथ प्रवेश लेना सुनिश्चित करें।