सितारगंज। मध्य प्रदेश के मंदसौर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना पर कांग्रेसियों ने कड़ा रोष जताया। बृहस्पतिवार को बैठक कर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और पीड़ित बालिका के परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिलाने की मांग की।
वहां व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जिलानी अंसारी, पूर्व मंडी चेयरमैन हरपाल सिंह, करन जंग, वसीम मियां, सरताज अहमद, अखिलेश सिंह, बाबू मियां, अकरम बेग, मुजाहिद खान, दीपक बिष्ट आदि थे।