नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश आवेदनों की संख्या में इजाफा होने से विवि प्रशासन ने राहत की सांस ली है। विवि से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार तक 52112 विद्यार्थी फीस जमा कर चुके हैं तो वहीं 47683 विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म भर लिए हैं। प्रवेशार्थी बृहस्पतिवार तक ही प्रवेश पंजीकरण करने के साथ ही 6 जुलाई तक आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे।
4 जून से शुरू हुई कुमाऊं विवि की ऑनलाइन प्रवेश आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ के दो हफ्ते काफी धीमी रही जिससे विवि प्रशासन चिंतित दिख रहा था। 3 जून को विवि की ओर से बढ़ाई गई आवेदन की तिथि के पीछे भी कम आवेदन आने का हवाला दिया जा रहा था लेकिन बीते चार दिनों में विवि के पास रोजाना करीब 4 हजार आवेदन आ रहे हैं।
विवि में बीए में 19337, बीएससी गणित वर्ग में 5008, बीएससी जीव विज्ञान वर्ग में 4568, बीकॉम में 4942 आवेदन आए हैं तो वही परास्नातक में सबसे अधिक एमएससी रसायन विज्ञान में 1306, जंतु विज्ञान में 1177, वनस्पति विज्ञान में 1172, भौतिक विज्ञान में 1040, गणित में 1167, एमए राजनीति शास्त्र 1551, इतिहास में 1017, अंग्रेजी में 859, मनोविज्ञान में 827 आवेदन आए हैं।
.................
कुविवि में आए आवेदनों की स्थिति
---------------------------
डीएसबी परिसर, नैनीताल- 4015
एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा- 3371
एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी- 9349
पीजी कॉलेज, रुद्रपुर- 4243
पीजी कॉलेज, पिथौरागढ़- 4252
पीजी कॉलेज, काशीपुर- 3704
पीजी कॉलेज, खटीमा- 3440
पीएनजी पीजी कॉलेज, रामनगर- 2274
महिला डिग्री कॉलेज, हल्द्वानी- 1206
.....................
बीसीए के लिए विद्यार्थियों में ज्यादा क्रेज
कुमाऊं विवि के पास प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश के लिए आए आवेदनों में विद्यार्थियों ने सरकारी और निजी कॉलेजों में संचालित हो रहे बीसीए पाठ्यक्रमों के लिए करीब 353 आवेदन किए हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा बीकॉम ऑनर्स के लिए 271, एलएलबी के लिए 200, एमए योग के लिए 172 और बीएचएम में 158 आवेदन आए हैं।
आवेदनों की संख्या बढ़ने से कुविवि ने ली राहत की सांस
- शुक्रवार तक ही किए जा सकते हैं प्रवेश आवेदन