फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की तैनाती की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटाबाग (नैनीताल)। नवोदय विद्यालय स्यात कोटाबाग के प्रधानाचार्य को हटाने के विरोध में अभिभावक संघ ने रविवार से स्कूल के गेट पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार जोशी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रधानाचार्य अतुल कुमार श्रीवास्तव को पुन: इस विद्यालय में तैनात नहीं किया तो वह अपने बच्चों को दूसरे स्कूल में पढ़ाने को मजबूर होंगे। ब्लॉक प्रमुख हेमा टम्टा, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र चौधरी ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अभिभावकों की मांग का समर्थन किया। अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानाचार्य के खिलाफ फर्जी शिकायत करने वालों और फर्जी शिकायत पर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाए। साथ ही पूर्व प्रधानाचार्य श्रीकांत अवस्थी चौनलिया अल्मोड़ा में कार्यरत होने के साथ ही इसी विद्यालय से जुडे़ हैं, उनका भी स्थानांतरण करने की मांग की गई है। अभिभावकों ने मांग पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है। इस दौरान अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष आनंद जोशी, आशीष ढौंडियाल, दिनेश चंद्र बुढलाकोटी, भूपेंद्र सिंह नेगी, गणेश दत्त जोशी, हरीश गोस्वामी, पूरन चंद्र पांडे, बालक गिरी गोस्वामी, हरीश उप्रेती, मदन तिवारी, मोहन सिंह धपोला, धनश्याम भट्ट, दिनेश चंद्र पांडे, कैलाश चंद्र, चंदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन



अभिभावकों ने कहा मांग पूरी होने तक करेंगे आंदोलन
फर्जी शिकायत और कार्रवाई करने वालों की जाए जांच
मांग पूरी न होने पर दूसरे स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की चेतावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें