फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवंटन के बाद भी पंत पार्क में लगे फड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पालिका की ओर से वेंडर जोन चयनित कर दुकानों का आवंटन करने के बाद भी फड़ लगाने वाले मानने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को पंत पार्क से गुरुद्वारे तक एक बार फिर फड़ लगा गए। फड़ लगने की सूचना पर पहुंची पालिका और पुलिस की टीम ने पंत पार्क और डीएसए मैदान के पास से उन्हें हटाया।
विज्ञापन

बता दें कि जिला प्रशासन और पालिका की ओर से वेंडर जोन का चयन करने के बाद चयनित किए स्थानों में करीब 121 फड़ कारोबारियों को दुकानें आवंटित कर दी थी, लेकिन दूसरे दिन हुए आवंटन को फड़ कारोबारियों की एक समिति ने बैठने की पर्याप्त जगह न होने का हवाला देते हुए नकार दिया था। हालांकि पंत पार्क में फड़ लगाने को रोक है उसके बावजूद आदेशों की परवाह किए बिना शुक्रवार को फिर से कुछ फड़ कारोबारियों ने दुकानें लगा दीं।
बीते दिनों अतिक्रमण विरोधी पालिका की टीम के साथ फड़ कारोबारी एक महिला की ओर से की गई अभद्रता के बाद पालिका की टीएस लता आर्या, कोतवाल विपिन चंद्र पंत और एसएसआई बीसी मासीवाल टीम के साथ पंत पार्क पहुंचे। पुलिस और पालिका की टीम को देख फड़ लगाने वाले दुकान समेट कर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें