नैनीताल। प्रदेश के नए स्वास्थ्य महानिदेशक (डीजी हेल्थ) डॉ. टीसी पंत की प्राथमिकता पहाड़ों पर ही डॉक्टरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना होगा ताकि पहाड़ों पर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकें और रिक्त पद भरे जा सकें।
डॉ. टीसी पंत शनिवार को डीजी हेल्थ का पद संभाल सकते हैं। डॉ. पंत ने कहा कि वह डॉक्टरों की तैनाती का समय तय करने की कोशिश करेंगे ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। बताया कि सेनिटोरियम की अरबों की संपत्तियां हैं। इनका सही से उपयोग नहीं हो रहा है। इनका सदुपयोग हो, इसकी कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर अच्छी शिक्षा और रहन-सहन की तलाश में पहाड़ों से मैदानों की ओर भागते हैं। हमारी कोशिश होगी कि डॉक्टरों के बच्चों को पहाड़ों पर ही अच्छी शिक्षा और रहन-सहन मिले ताकि वह पहाड़ों से कतराएं नहीं।