फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की साईकिल 50 फुट गहरी खाईं में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। साइकिल का बैलेंस बिगड़ने से दो छात्र हनुमानगढ़ी के पास 50 फुट गहरी खाई में जा गिरे। बीडी पांडे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

धोबीघाट निवासी आदित्य (14) पुत्र संजय भगत जीआईसी में कक्षा आठ का छात्र है। बुधवार को वह मोहल्ले के ही दोस्त योगेश (12) पुत्र कैलाश पवार के साथ साइकिल से हनुमानगढ़ी गया था। योगेश बसंत वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। दोपहर तीन बजे वहां से लौटते समय उनकी साइकिल अनियंत्रित होकर 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस कारण मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एसओ तल्लीताल प्रमोद पाठक समेत दोनों बच्चों को उठाकर तुरंत बीडी पांडे जिला अस्पताल लाया गया। परिजन भी बीडी पांडे अस्पताल पहुंच गए। दोनों छात्रों के सिर में चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने सीटी स्कैन की जरूरत बताई, लेकिन यहां मशीन न होने के कारण दोनों को हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने दोनों ही हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें