फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज परिसर में उमड़ी यात्रियों की भीड़

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डा रामनगर में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पहाड़ों से अपने कार्यस्थल महानगरों की ओर लौटने के लिए बुधवार को भी भीड़ रही। यात्रियों की भारी संख्या के सामने रोडवेज की बसें कम पड़ गईं। रोडवेज परिसर में बुधवार को भी सुबह से ही यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। चिलचिलाती धूप में यात्री परेशान रहे। टिकट लेने के लिए धूप में टिकट काउंटर के सामने लाइन लगानी पड़ी। बस में सीटें घेरने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज इंचार्ज नवीन आर्य ने बताया कि बुधवार को भी कई अतिरिक्त बसें लगाई गईं। चार बसें रामनगर, तीन बसें मुरादाबाद, आठ बसें काशीपुर डिपो से मंगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें