फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कांग्रेस की कई योजनाओं को बंद करने मे हैं तुली:रावत

विज्ञापन
harish rawat
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोनिवि के विश्राम गृह में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि इंदिरा हृदयेश और मेरा कोई विवाद नहीं है। हम एक ही छत के नीचे खड़े हैं। मैं भी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के कंधे मजबूत करने पर लगा हूं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जिस प्रकार से चुनाव आयोग से लेकर नीति आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम की स्वायत्तता को समाप्त किया है उसने देश के लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है। मीडिया सहित अपने विरुद्ध उठने वाली हर आवाज को जिस प्रकार से शांत किया जा रहा है, वैसा अंग्रेजों के राज में भी नहीं हुआ था। राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने शराब को घर-घर तक पहुंचाकर लोगों को नशे की गर्त में धकेल दिया है। पत्रकार वार्ता में पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, नगर अध्यक्ष अब्दुल करीम, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत जलाल, आशा बिष्ट, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष हरिप्रिया सती, शेर सिंह लटवाल, विमला रावत, डॉ. निशांत पपनै, आनंद सिंह रावत, हेम भट्ट, नसीम अहमद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें