फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुविवि विद्यार्थियों के दस्तावेज होंगे डिजिटल

विज्ञापन
digital india
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय जल्द ही अपने विद्यार्थियों के दस्तावेजों को डिजिटल करेगा। इसके लिए कुविवि ने कवायद शुरू कर दी है। विवि ने विद्यार्थियों के दस्तावेजों को नेशनल एकेडमिक डिपोजिट्री (नेड) से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार की अधिकृत संस्था सीडीएसएल के साथ करार किया है।
विज्ञापन

विवि के केंद्रीय पुस्तकालय में मंगलवार को सीडीएसएल के अधिकारियों ने विवि की डीआईसी टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नेड में विद्यार्थियों के दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया बताई। विवि के निदेशक डीआईसी प्रो. संजय पंत ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से देश की सभी शिक्षण संस्थानों में पढ़ चुके विद्यार्थियों के दस्तावेजों को डिजिटल करने को लेकर नेड की व्यवस्था की गई थी। नेड में विद्यार्थियों के अंकपत्र, डिग्री को अपलोड किया जाएगा। पिछले दिनों हुई बैठक में यूजीसी ने सभी विवि को अपने विद्यार्थियों के दस्तावेजों को नेड में जोड़ने के निर्देश दिए थे। कुविवि ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस पर योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की अध्यक्षता में 27 जुलाई को देश के सभी विवि के कुलपतियों की बैठक होनी है, जिसमें नेड कार्य में प्रगति की रिपोर्ट पेश की जानी है। इस दौरान डॉ. रितेश साह, डॉ. युगल जोशी, अमित कुमार, अशोक, दीपक, बृजेश जोशी रहे।

दस्तावेज डिजिटल करना चुनौती
- विद्यार्थियों के अंक पत्रों और डिग्री को डिजिटल करना कुविवि के लिए चुनौती होगा। विवि के पास पूरा डेटा हस्तलिखित है। उसको डिजिटल करना लंबी प्रक्रिया है, हालांकि विवि ने पिछले सत्र से प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, जिससे दो वर्ष का डाटा डिजिटल रूप में विवि के पास है। प्रो. संजय पंत की माने तो नेड में दस्तावेज अपलोड करने के पहले चरण में 14वें दीक्षांत समारोह में डिग्री पाने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


अब नहीं लगाने पड़ेंगे विवि के चक्कर
- नेशनल एकेडमिक डिपोजिट्री में विद्यार्थियों के दस्तावेज अपलोड हो जाने के बाद उनको कॉलेजों और विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यदि कभी विद्यार्थियों के दस्तावेज कहीं खो जाते हैं तो वे नेड से डाउनलोड भी कर सकते हैं। नेड में उपलब्ध दस्तावेज विवि की ओर से ही जारी किया जाता है, इसलिए नौकरी के लिए दस्तावेज सत्यापन में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें