फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने यातायात व्यवस्था को लेकर ली स्थानीय प्रशसान की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ररामनगर (नैनीताल)। नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर बुधवार से प्रशासन नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। यह निर्णय विधायक दीवान सिंह बिष्ट और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में लिया गया। विधायक ने रानीखेत रोड पर ठेले और खोखे वालों को हटाने और सीज करने की हिदायत दी। साथ ही नगर के यातायात को वनवे करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कहा गया कि रानीखेत रोड पर अतिक्रमण करके खड़े होने वाले हाथ ठेलों-खोखों को वेंडिग जोन में भेजा जाए और रोड पर खड़ी होने वाली बसों व टैक्सी को भी वहां से हटाया जाए। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी लोकजीत सिंह ने नगर के कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और लाउडस्पीकर सिस्टम के लिए विधायक से धन की मांग की। विधायक बिष्ट ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर देने को कहा।
इस दौरान एसडीएम परितोष वर्मा, अधिशासी अधिकारी मनोज दास, स्वास्थ्य निरीक्षक राजकुमार भारती, कर निरीक्षक कुमारी भारती, भाजपा उपाध्यक्ष नवीन करगेती, नरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र खाती, सुमित रावत, नदीम कुरैशी, जिकरान कुरैशी, कमला ढौंडियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें