फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माले ने गौला में तटबंध व चैनल निर्माण को लेकर पदयात्रा निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। भाकपा माले के आह्वान पर ग्रामीणों ने मंगलवार को गौला गेट से हांडाग्राम तक पदयात्रा निकाली। उन्होंने बरसात से पूर्व गौला नदी के किनारे तटबंध बनाने, गौला में चैनल बनाने की मांग की।
विज्ञापन

पदयात्रा में शामिल लोगों ने भाजपा विधायक वायदा निभाओ गौला में बरसात से पूर्व तटबंध, चैनल बनाओ के नारे लगाए। हांडाग्राम में हुई सभा में भाकपा माले एरिया सचिव ललित मटियाली ने कहा कि सरकार गौला में अस्थायी तटबंध बनाने के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये बहा रही है, लेकिन स्थायी तटबंध नहीं बनाया जा रहा है। राजेंद्र शाह ने इस मामले में भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। पदयात्रा में पुष्कर दुबड़िया, नैन सिंह कोरंगा, गोविंद भाई, जानकी बिष्ट, किशन, नीमा पांडेय, बहादुर सिंह मौरा, बसंती बिष्ट, दीपा देवी आदि थे।


बिंदुखत्ता में तटबंध निर्माण का कार्य चल रहा है जबकि एक ठेकेदार को काम शुरू करना है। डीएम ने 14 जून को ही हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में चैनल बनाने की स्वीकृति देते हुए वन विकास निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसलिए तीन दिन के भीतर चैनल बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन दुम्का
विधायक, लालकुआं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें