फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय मे जल्द नियुक्त होंगे रेडियो व पैथौलॉजिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिले में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जैन समेत तीन नए डॉक्टरों को तैनाती मिली है। स्वास्थ्य निदेशालय से सूचना पत्र सीएमओ को भेजा जा चुका है। इस समय रामनगर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड समेत कई जांचें नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

रामनगर अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. टीके पंत का डिप्लोमा पिछले दिनों अमान्य कर दिया गया था। इसके बाद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड समेत तमाम जांचें नहीं हो पा रही हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मंगलवार को शासन ने जिले में तीन नए डॉक्टरों की तैनाती कर दी। यह तीनों डॉक्टर संविदा पर कार्य करेंगे, जिनमें नए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जैन, पैथोलॉजिस्ट डॉ. गुंजन अग्रवाल, डॉ. मुस्तफा आसिफ खान शामिल हैं। सीएमओ डॉ. भारती राणा खर्कवाल के पास नियुक्ति का पत्र पहुंच चुका है। हालांकि डॉ. मुस्तफा को बनभूलपुरा अस्पताल में शासन स्तर से ही तैनाती दी जा चुकी है। डॉ. संदीप जैन को रामनगर अस्पताल भेजने पर विचार चल रहा है, क्योंकि इस समय वहां रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली है। सीएमओ ने बताया कि किसी डॉक्टर ने ज्वाइन नहीं किया है, ज्वाइनिंग के बाद नियुक्ति देने पर विचार किया जाएगा।

सीएमओ के पास आया निदेशालय से पत्र
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप को मिल सकती है रामनगर अस्पताल में तैनाती

संयुक्त चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट, पैथौलॉजिस्ट नियुक्त होंगे
रामनगर (नैनीताल)। रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी है। इसकी पूर्ति के लिए सीएमओ ने चिकित्सा एवं परिवार कल्याण निदेशक को पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि सुयालबाड़ी से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डॉ. राशिद शेख संविदा बांडेड, नवनियुक्त चिकित्सक डॉ. निशा बाठला नेत्र शल्यक एवं ईएमओ डॉ. विकास कुमार झा संयुक्त चिकित्सालय में तैनात होंगे। वहीं नियमित सीएमएस, रेडियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, पैथोलॉजिस्ट, निश्चेतक नितांत आवश्यकता के तहत तैनात होंगे। स्वास्थ्य महानिदेशक ने संविदा पर एक रेडियोलॉजिस्ट, एक पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति की है, उनके द्वारा योगदान सूचना देने पर उन्हें संयुक्त चिकित्सालय में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
लालकुआं (नैनीताल)। नगर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी चिकित्सक की नियुक्ति और मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने स्टेशन चौराहे पर नारेबाजी कर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेसी नेता भुवन पांडे ने कहा कि पीएचसी में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कहा कि एलोपैथिक चिकित्सक की नियुक्ति नहीं होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। पुतला फूंकने वालों में संदीप पांडे, हेमंत पांडे, इमरान खान, मुकेश कुमार, नेतराम, सूरज राय, विवेक यादव, आशु अग्रवाल, पिंटू कुमार, रवि गुप्ता, जावेद खान, रियाज अहमद, राकेश गुप्ता, आरिफ खान, विनोद तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें