फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत को धन नहीं मिलने पर लाचार सिंचाई विभाग नहरों को पॉलीथिन पाट कर कर रहा पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सिंचाई उप खंड बैजनाथ की राजसेरा नहर लंबे समय से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। नहर की मरम्मत के लिए विभाग को सालों से जिला योजना और राज्य मद से एक ढेला अवमुक्त नहीं हुआ है। विभाग ने नहर के रिसावों को बंद करने के लिए सीमेंट के बजाय पॉलीथीन से पाटा है। नहर में पानी नहीं आने से किसानों को बहुत दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


सिंचाई उप खंड बैजनाथ की राजसेरा नहर सबसे बड़ी नहर है। दस किमी लंबी नहर का निर्माण सिंचाई विभाग ने नब्बे के दशक में किया था। नहर के निर्माण के बाद दो साल तक अकुणाई, पडियारखेत, सिटोली, माल्दे, राजसेरा, वज्यूली, नौघर, गढ़सेर, टीट बाजार तक के गांवों में सिंचाई हुई। गरुड़ फल्याटी मोटर मार्ग के निर्माण के बाद नहर जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हो गई। नहर से वर्तमान में अकुणाई से आगे पानी की सप्लाई नहीं होती है। नौघर, सिटोली, माल्दे, राजसेरा आदि गांवों के काश्तकार जल पंपो या फिर बारिश के पानी से सिंचाई करने को मजबूर है।

सिंचाई विभाग के एई एससी सती ने बताया कि राजसेरा नहर गरुड़ फल्याटी मोटर, अणां लोहारचौरा मोटर मार्ग के निर्माण से जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हो गई है। नहर की मरम्मत के लिए विभाग को एक करोड़ से ज्यादा धन चाहिए। अकुणाई तक पानी देने को विभाग ने नहर के रिसावों को बंद करने के लिए कई जगह पर पॉलीथिन से पाट दिया है। नौघर, माल्दे, अकुणाई, टानीखेत, बयालसेरा, सिटोली के काश्तकारों ने डीएम, जिले के प्रभारी मंत्री, विधायक से नहर की मरम्मत के लिए जिला योजना या फिर राज्य योजना से धन अवमुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें