मोहाली, आवारा कुत्ते, नगर निगम
- फोटो : self
नैनीताल। सरोवर नगरी में कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए बधियाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। ह्यूमन सोसाइटी इंडिया की टीम अभी तक 26 कुत्तों का बधियाकरण कर चुकी है। टीम ने नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों से कुत्तों को पकड़ने के लिए साप्ताहिक योजना तैयार की है, जिसके अनुसार ही टीम अब कुत्तों को पकड़ेगी। टीम के पशु चिकित्सक डॉ. सिमरनजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने बीते साल नैनीताल में 836 कुत्तों का बधियाकरण किया था लेकिन उस समय शहर के सभी कुत्तों का बधियाकरण नहीं होने की बात सामने आई थी। उन्होंने बताया कि जिसके बाद किए अध्ययन में सामने आया कि जब टीम क्षेत्रों में कुत्तों को पकड़ने के लिए जाती है तो कुछ कुत्तों डर से भाग जाते हैं। इसलिए टीम साप्ताहिक योजना के अनुसार ही क्षेत्रों में जाकर कुत्तों को पकड़ेगी।