नैनीताल/रामनगर। जिला पंचायत की बैठक 22 जून को सर्किट हाउस काठगोदाम में होगी। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी हिमाली जोशी पेटवाल ने बताया कि अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक होगी। उधर, रामनगर के ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि 20 जून को प्रस्तावित बीडीसी बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।