फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में छाई धुंध सांस रोगियों के लिए घातक

विज्ञापन
नैनीताल पहुंची राजस्थान की धूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में तीन दिन से छाई धुंध अस्थमा रोगियों के लिए घातक हो सकती है। धूल से अब जनजीवन प्रभावित होने लगा है। घरों से लेकर वाहनों तक पर धूल की दो से तीन एमएम की परतें चिपकी दिखाई दे रहीं हैं। यह धूल आसानी से साफ भी नहीं होती है। यह धूल बारिश के साथ बरस रही है और घरों और वाहनों को गंदा कर रही है। सुबह को वाहनों पर धूल चिपकी देखकर लोग हैरत में पड़ रहे हैं। बीडी पांडे के प्रभारी पीएमएस डॉ. राजेश साह बताते हैं कि यह धुंध सांस के रोगियों के लिए बहुत घातक है। अस्थमा रोगियों को इससे बचाव करना चाहिए वरना उन्हें अटैक आ सकता है। ऐसे लोग जिन्हें धूल से एलर्जी है उन्हें भी बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें