फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट पार्क में रात्रि विश्राम सुविधा बंद

विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है। - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन विश्राम भवनों में शुक्रवार से रात्रि विश्राम की सुविधा बंद हो गई है। अब बरसात की अवधि में 15 नवंबर तक ढिकाला समेत दुर्गादेवी गेट से दोमुंडा जोन में दिवसीय भ्रमण भी नहीं हो सकेगा। इस कारण शुक्रवार को इन क्षेत्रों में रात्रि विश्राम नहीं हुआ जबकि दिवसीय भ्रमण करने गए पर्यटक भी सूर्यास्त से पहले ही लौट आए। इस दौरान शुक्रवार शाम ढिकाला जोन में बारिश में भीगकर एक टस्कर मदहोश होकर मुख्य मार्ग पर घूमता रहा। अब बिजरानी जोन में 30 जून तक दिवसीय भ्रमण हो रहा है जबकि कच्ची सड़कों की स्थिति ठीक रहने पर ढेला, झिरना जोन में पर्यटक सालभर घूम सकते हैं। वहीं रामनगर वन प्रभाग कालाढूंगी रेंज के कॉर्बेट फॉल और पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व के सीतावनी क्षेत्र में भी 30 जून तक दिवसीय भ्रमण की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें