फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के विकास प्राधिकरणों की हालत चिंताजनक: कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कमिश्नर राजीव रौतेला ने शुक्रवार को यहां मंडल के विकास प्राधिकरणों की हालत पर चिंता जताई है। कमिश्नर ने कहा कि कई विकास प्राधिकरणों के पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है। कमिश्नर जल्द ही विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुधार को लेकर निर्देश जारी करेंगे।
विज्ञापन

कुमाऊं के विकास प्राधिकरणों की कार्यशैली को लेकर कई सवाल काफी समय से उठाए जा रहे हैं। अल्मोड़ा विकास प्राधिकरण को समाप्त तक करने की मांग की जा चुकी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तत्कालीन कमिश्नर चंद्रशेखर भट्ट को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा था। ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने विकास प्राधिकरण पर तमाम आरोप लगाए थे। इसी तरह कई अन्य विकास प्राधिकरणों को लेकर शिकायतें आ चुकी हैं। वर्तमान कमिश्नर रौतेला ने विकास प्राधिकरणों की समीक्षा की तो सच्चाई सामने आ गई। उन्होंने कहा कि जिला विकास प्राधिकरणों की हालत सुधारने के लिए उन्होंने टाउन प्लानर से बात की है। जल्द ही वह इसको लेकर विकास प्राधिकरणों के सचिवों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य प्राधिकरणों की अपेक्षा नैनीताल विकास प्राधिकरण की स्थिति अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें