नैनीताल। शहर के निवासी मानवेंद्र नेगी को सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव मिला है। जोशी विला कैंट तल्लीताल निवासी मानवेंद्र टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) से चयनित हुए। सीएमई पूना से प्रशिक्षण लेकर वह नौ जून को ऑफिसर्स प्रशिक्षण अकादमी गए, उसके बाद वह कमीशन प्राप्त कर सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। मानवेंद्र के पिता नरेश नेगी निजी व्यवसायी और माता नीलम नेगी शिक्षिका हैं। मानवेंद्र अपने पिता को प्रेरणास्रोत मानते हैं। मानवेंद्र की प्राथमिक शिक्षा नैनीताल के वसंत वैली पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ कॉलेज से हुई।