फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोवर नगरी को दो दिन से धुंध ने जकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी को 36 घंटे से धुंध ने जकड़ रखा है। बुधवार शाम घरों से निकले लोग अचानक आसमान में छाई धुंध को देखकर आश्चर्य में पड़ गए। लोगों को और आश्चर्य तब हुआ जब धुंध बृहस्पतिवार को भी छाई रही। सबसे ज्यादा धुंध नैनी झील के ऊपर छाई हुई है। यह धुंध क्या है और कहां से आई हुई इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिली सकी है। जबकि यह धुंध राजस्थान और ब्लूचिस्तान की ओर से आईं गर्म धूल भरी हवाओं के कारण होने की बात कही जा रही है। नैनीताल में अरसे बाद यह धुंध देखी जा रही है, जिसे देखकर सभी हैरत में हैं। मौसम वैज्ञानिक प्रताप बिष्ट ने बताया कि शायद कोहरे में धूल के कण मिल गए हैं। इसलिए आसमान में दिखाई दे रहे हैं। वरना इतने घंटों तक धूल आसमान में छाई नहीं रह सकती है। धूल के कण कुछ ही समय में नीचे बैठ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें