फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी -बैजनाथ 33 केबी लाइन में फॉल्ट आने से गरुड़ के 106 गांवों में पंद्रह घंटे रही बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी-बैजनाथ 33 केबी लाइन में बुधवार शाम फॉल्ट आने से गरुड़ के 106 गांवों के लोगों को रात अंधेर में काटनी पड़ी। पंखे न चलने के कारण उमस से लोगों के पसीने छूट गए। बिजली गुल रहने से अधिकांश घरों में बृहस्पतिवार को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के अनुसार कौसानी-बैजनाथ 33 केबी लाइन में बुधवार रात करीब आठ बजे फॉल्ट आ गया था। बिजली गुल रहने से कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले व्यापारियों को हजारों की क्षति पहुंची। लोगों ने बताया कि जब शिकायत की तो ऊर्जा निगम के अवर अभियंता आरएस बोरा ने अपना मोबाइल ही बंद कर दिया। बिजली विभाग के एई आरएय खोलिया ने बताया कि फॉल्ट बृहस्पतिवार सुबह दस बजे मिला।

ऊर्जा निगम के जेई का मोबाइल स्वीच अक्सर रहता बंद
गरुड़ (बागेश्वर)। विकास खंड के विभिन्न संगठनों के लोगों और ग्राम प्रधानों ने ऊर्जा निगम के अवर अभियंता की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम से जेई का मुख्यालय गरुड़ में बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन ममगई, महामंत्री मंगल राणा, बीसूूका के पूर्व उपाध्यक्ष भुवन पाठक, व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली और विकास खंड के प्रधानों ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि ऊर्जा निगम के जेई आरएस बोरा का मोबाइल अक्सर बंद रहता है। माबाइल उक्सर बंद रहने से उपभोक्ता समय पर शिकायत दर्ज नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें