मंदिर में लीची का प्रसाद चढ़ाया
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। पवित्र पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर कोसी घाट स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को बालाजी का विशेष शृंगार कर पांच क्विंटल लीची का भोग लगाया गया। इस दौरान प्रदीप कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार, राकेश चंद्रा, उमेश अग्रवाल, विष्णु देवल, प्रवीण मित्तल, सोनी जोशी, सन्नी, लोकेश, शंकर राजपूत, नरेंद्र आदि थे।