नैनीताल। राजकीय इंटर कॉलेज ढेला रामनगर की सांस्कृतिक टीम ‘उज्याव दगड़ी’ (उजाले के साथी) सोमवार को नैनीताल में सांस्कृतिक कार्यक्रम करेगी। कार्यक्रम के आयोजक नवेंदु मठपाल ने बताया कि पहले सत्र का आयोजन राष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय मल्लीताल में होगा। दूसरी प्रस्तुति राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल में दोपहर दो बजे से की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीम की ओर से गीतों के साथ साथ रवींद्रनाथ टैगोर की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर लिखी ‘तोता कहानी’ का नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया जाएगा।