फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि: नए शिक्षा सत्र के लिए प्रवेश पंजीकरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण सोमवार से शुरू होंगे। विवि में इस साल से प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गई है। विवि की ओर से रविवार को ऑनलाइन पोर्टल का ट्रायल भी लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया है कि प्रवेशार्थी 30 जून तक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल में पंजीकरण करा सकेंगे। उन्हें पंजीकरण कराने के लिए 50 रुपये पंजीकरण शुल्क भी देना पड़ेगा, जो एसबीआई कलेक्ट के माध्यम से ऑनलाइन ही जमा किया जा सकेगा। विद्यार्थी प्रवेश पंजीकरण कराने के 24 घंटे के बाद अपना फार्म ऑनलाइन भर सकेंगे।
प्रो. पंत ने बताया कि विद्यार्थियों को पंजीकरण शुल्क सिर्फ एक बार ही जमा करना होगा, जिससे प्राप्त पंजीकरण संख्या के आधार पर वे एक से अधिक कैंपस, महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भर सकेंगे। फार्म भरने की अंतिम तारीख एक जुलाई है। विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन भरे गए फार्म की हार्डकॉपी के साथ अंकपत्रों की स्वप्रमाणित प्रति फार्म भरने के तीन दिनों के अंदर कॉलेज, कैंपसों में देनी होगी। तीन जुलाई के बाद फार्म की हार्डकॉपी कॉलेजों, कैंपसों की ओर से स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रवेशार्थी नेट के अंकपत्र के आधार पर भी अपना फार्म भर कर जमा कर सकते हैं लेकिन प्रवेश के दौरान उनको अपना मूल अंकपत्र आदि प्रमाण पत्र दिखाने होंगे। विवि के ऑनलाइन पोर्टल kunainital.ac.in के माध्यम से विद्यार्थी अपना पंजीकरण, प्रवेश फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जून तक पंजीकरण और एक जुलाई तक भरे जाएंगे ऑनलाइन फार्म
50 रुपये है पंजीकरण शुल्क, पंजीकरण के 24 घंटे बाद भरना होगा फार्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें