फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात के बाद अब लाभार्थियों से सीधी बात करेंगे प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मन की बात के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से सीधे बात करने जा रहे हैं। इसके लिए पांच जून को सुबह आठ बजे से कलक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंस रखी गई है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री से रूबरू होने का मौका मिलेगा। लाभार्थियों की सूची पिछले दिनों उत्तराखंड शासन को भेजी जा चुकी है। वीडियो कांफ्रेंस में लाभार्थियों समेत 25 लोगों के रहने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस के जरिये ही सही जिले के लोग प्रधानमंत्री से सीधे रूबरू होने जा रहे हैं। यह मौका उन्हें मिलेगा जो प्रधानमंत्री आवास पाने को पात्र हैं। पांच जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम आवास योजना के पात्रों के साथ सीधे बात करने जा रहे हैं। इसके लिए पिछले दिनों उत्तराखंड सरकार ने जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन से पात्रों की सूची मांगी थी। डीएम ने सूची शासन को भेज दी है। वीडियो कांफ्रेंस में कौन-कौन रहेगा इसका चयन इसी सूची से किया जाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि पात्रों का चयन शासन स्तर से किया जाना है। पात्रों की सूची पिछले दिनों शासन को भेजी जा चुकी है। कुल 20 से 25 लोगों के वीडियो कांफ्रेंस में रहने की संभावना है। सीडीओ प्रकाश चंद्र ने बताया कि जिले में पिछले साल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 261 लोगों का चयन किया गया था। जबकि इस साल 390 लोगों को लाभ देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें