फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल की चरमराती यातायात व्यवस्था को लेकर पेंशनर्स गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन की बैठक रविवार को आर्यसमाज मंदिर सभागार में हुई। बैठक में वक्ताओं ने सरोवरनगरी की चरमराती यातायात व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने पालिका, जिला प्रशासन से नगर में तेजी से बढ़ रहे आवारा कुत्तों का आतंक रोकने की मांग की। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि नगर में पर्यटन सीजन के साथ ही वर्षभर पर्यटक वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे नगर की यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों का आतंक रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की। महासचिव जेएन पंत ने संचालन किया। अंत में एसोसिएशन की अध्यक्ष गौरा देवी देव की ताई, एसोसिएशन के सदस्य डॉ. आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर शोक जताया गया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आनंद राम आर्य ने अध्यक्षता की। बैठक में संरक्षक चेत सिंह बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष मुन्नी थापा, उपसचिव डीडी जोशी, कोषाध्यक्ष होशियार सिंह महरा, कार्यकारिणी सदस्य गंगा राम, नवीन साह, केसी उपाध्याय, हीरा सिंह बिष्ट, पान सिंह परिहार, हरीश चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें