गरुड़ (बागेश्वर)। पर्यटक नगरी कौसानी में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। बारिश से जंगलों की आग बुझने और आसमान में छाई धुंध हटने से कौसानी से सुबह शाम के समय पर्यटकों को हिमालय के साफ दर्शन हुए। शनिवार को कौसानी के अधिकतर होटल पर्यटकों से पैक हो गए। जिला पंचायत का डाक बंगला, राज्य अतिथि गृह, केएमवीएन के विश्राम गृह सहित कौसानी के अधिकतर होटल पैक हो गए। बारिश से जंगलों की आग बुझने, आसमान से कोहरा हटने से पर्यटकों को शनिवार की सुबह, शाम हिमालय के साफ दर्शन हुए। कौसानी में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से कौसानी में चहल-पहल बढ़ गई है। होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष बबलू नेगी, कौसानी के होटल कारोबारी विपिन उप्रेती ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो कौसानी पूरे जून में पर्यटकों से पैक रहेगा।