फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बारिश में जिंतोली मोटर मार्ग में नव निर्मित कल्मठ क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तेज बारिश से चौफुला-मटे-तिलसारी मोटर मार्ग पर नवनिर्मित एक कल्मठ क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश से हाल में किया डामर कई जगह उखड़ गया है। ग्रामीणों ने डीएम से मोटर मार्ग की जांच की मांग की है। कुछ माह पूर्व अनिल मलिक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने चौफुला-मटे-तिलसारी मोटर मार्ग डामरीकरण, कल्मठों का निर्माण किया था। शुक्रवार रात हुई तेज बारिश से मटे में दो लाख रुपए की लागत से बना कल्मठ क्षतिग्रस्त हो गया। कल्मठ क्षतिग्रस्त होने से जगदानी से आगे मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। तेज बारिश से मोटर मार्ग पांच माह पूर्व हुआ डामर उखड़ गया है। डामर उखड़ने से मार्ग में कई जगह गड्ढे बन गए हैं। मटे, तिलसारी, धमसाना, चौरसों, उड़खुली के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें चौफुला-मटे-तिलसारी मोटर मार्ग की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग की जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य का भुगतान रोकने की मांग की है। वहीं लोनिवि विश्व बैंक डिवीजन बागेश्वर के ईई आरएस माजिला का कहना है कि संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी टूटे कल्मठ का नए सिरे निर्माण करेगी। उन्होंने बताया कि जहां भी डामर उखड़ा है, उसमें पुन: डामर करने के संबंध में कंस्ट्रक्शन कंपनी से कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें