रामनगर (नैनीताल)। गर्जिया देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को अराजक तत्वों की रोकथाम को लेकर मंदिर समिति की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि अब मंदिर समिति में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंदिर परिसर में मंदिर समिति अध्यक्ष केएस अधिकारी की अध्यक्षता और सचिव डॉ. देवीदत्त दानी के संचालन में हुई सभा में सचिव ने मंदिर क्षेत्र में अवांछित गतिविधियों की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से जहां धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन होता है तो श्रद्धालु भी आहत होते हैं। कहा कि मंदिर क्षेत्र में मदिरा, मांस का सेवन करना वर्जित हैं।
उल्लंघन करने पर समिति पुलिस प्रशासन के सहयोग से कठोर कार्रवाई करेंगी। समिति ने धार्मिक मर्यादाओं का अनुपालन हो इसके लिए जनता से सहयोग की अपील की है। साथ ही पार्किंग की अव्यवस्था के लिए समिति ने वन विभाग को जिम्मेदार बताया। समिति ने प्रशासन से पार्किंग व्यवस्था में सहयोग की बात भी कही।
बैठक में कोषाध्यक्ष डॉ. निशांत पपनै, दीपकुमार जोशी, गोविंद सिंह अधिकारी, नरेंद्र शर्मा, भुवन कांडपाल, उमेश चंद्र रैखाड़ी, कमलेश त्यागी, मनीष वर्मा, नारायण दत्त जोशी, नितेश जोशी, श्याम सुंदर शर्मा, अनूप सिंह बिष्ट, डीके सुयाल, अर्जुन सिंह, गोविंद बधानी, रमेण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
गर्जिया देवी मंदिर में अराजकता बर्दाश्त नहीं
- मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बैठक में लिया निर्णय