गरुड़ (बागेश्वर)। कूड़ा निस्तारण को लेकर हुई बैठक में कूड़ाघर के निर्माण को लेकर सहमति नहीं बन पाई और न कूड़ाघर के निर्माण के लिए जमीन का चयन हो पाया। विकासखंड सभागार में बीडीओ बीसी पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में गरुड़ बाजार से जुड़े ग्राम प्रधानों, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। बैठक में कूड़ा के लिए जमीन का चयन भी नहीं हो पाया।
बैठक में ग्राम प्रधान नौघर शंकर सिंह नेगी, गढ़सेर के प्रधान नवीन ममगई, व्यापार संघ अध्यक्ष अखिल जोशी, स्यालदेटीट, भकूनखोला, फुलवारी गूंठ, पाये, सिल्ली आदि गांवों के प्रधानों ने भागीदारी की।