फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट एडम्स की दीक्षा रावत ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ की दीक्षा रावत ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। उसने 488/500 अंक प्राप्त किए है। वह इंजीनियर बनना चाहती है। सेंट एडम्स स्कूल की प्रधानाचार्या रजिया सिद्दीकी ने बताया कि दीक्षा ने 488 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। वह गागरीगोल गांव की निवासी है। उसने अंग्रेजी में 95 हिंदी में 96 गणित में 100 विज्ञान में 98 सामाजिक विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किए। वह उच्च शिक्षा लेने के बाद वह इंजीनियर बनना चाहती। दीक्षा रोज आठ घंटे पढ़ती है जबकि परीक्षा के समय वह रोज दस घंटे पढ़ा। टीवी देखना पसंद नहीं करती है। मोबाइल से अक्सर दूर रहती हैं। अमर उजाला समाचार पत्र रोज पढ़ती है। अमर अजाला में कॅरिअर संबंधी जानकारी मिलती है। दीक्षा ने बताया कि जिस बच्चे की गणित अच्छी पकड़ हो तो उसे अन्य विषयों में भी सफलता मिलेगी। भाई आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग कर रहा है। पिता बीएसएफ में हवलदार मां मुन्नी गृहणी है। सफलता का श्रेय वह अपनी मां, पिता, स्कूल के प्रबंधक जावेद सिद्दीकी, प्रधानाचार्य रजिया सिद्दीकी उप प्रबंधक मुरसिल सिद्दीकी को देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें