समारोह में हेमंत पांडे व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। अभिनेता हेमंत पांडे को उत्तराखंड फिल्म अवार्ड 2018 में उत्तराखंडी बेस्ट एक्टर चुना गया है। रविवार को एबी फाइव मल्टी मीडिया की ओर से मुंबई में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हेमंत पांडे ने बताया कि वर्ष 1982 में तैयार उत्तराखंड की पहली फिल्म जगवाल के निर्माता पारेसर गौड़, प्रसिद्ध गायक पद्म भूषण उदित नारायण, उत्तराखंड फिल्म अवार्ड के संस्थापक अध्यक्ष विनोद गुप्ता और पूर्व मंत्री कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध गायक पदम भूषण उदित नारायण ने इसे उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक पल बताया।
पारेसर गौड़ को स्पेशल अवार्ड, मोहनी पाटनी को फिल्म ऑन सोशल इश्यू अवार्ड, मीनाक्षी भट्ट को बेस्ट फिल्म और स्व. नरेश खन्ना की पत्नी ज्योति खन्ना को बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया।