गरुड़ (बागेश्वर)। खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज के छात्र प्रशांत देवराड़ी ने इंटरमीडिएट में 500 में से 473 अंक पाए हैं। उसने उत्तराखंड बोर्ड की श्रेष्ठता सूची में 12वीं रैंक पाई है। वह आईएएस बनना चाहता है। प्रशांत के पिता नित्यानंद देवराड़ी सिक्किम के स्कूल में गणित के प्रवक्ता है। जबकि मां दमयंती गृहणी हैं। सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, आचार्य वीरेंद्र बिष्ट, उमेश जोशी, चंद्रशेखर बड़सीला, गौरव जोशी, दीप तिवारी को दिया है। वह रोज आठ घंटे पढ़ाई करता है। प्रधानाचार्य कैलाश जोशी ने बताया कि प्रशांत बचपन से ही होनहार है।