गरुड़ (बागेश्वर)। खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र प्रशांत देवराड़ी को मेरिट सूची में 12वां, सौरभ मिश्रा को 20वां स्थान मिला। इस पर कॉलेज के बच्चों और आचार्यों ने जश्न मनाकर मिठाई बांटी। कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। दोनों ने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। इन होनहार छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा प्रभारी चंद्रशेखर बड़सीला, विधायक चंदन दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रबंधक विपिन तिवारी, शिक्षिका भावना रावत, गीता बिष्ट, विद्या भारती के पूर्व प्रदेश निरीक्षक हरी दत्त जोशी आदि ने खुशी जताई है।