फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में जल्द खुलेंगी एनसीसी की तीन नई यूनिट

विज्ञापन
कैडे्टस को पुरस्कार प्रदान करते मेजर जनरल सी मणि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड में एनसीसी की ओर बढ़ रहे युवाओं के रुझान को देखते हुए एनसीसी की ओर से तीन यूनिट और शामिल करने की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को एनसीसी के अतिरिक्त निदेशक मेजर जनरल सी मणी ने बताया कि राज्य की 18 एनसीसी यूनिटों में 30444 कैडेट्स हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में नई यूनिट खोलने की योजना है।
विज्ञापन


एनसीसी की ओर से नैनीताल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कैडेट्स को तैराकी सीखने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कैंपों में उत्तराखंड के कैडेट्स अंग्रेजी बोलने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पिछड़ जाते हैं, जिसमें सुधार को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की सभी एनसीसी यूनिटों के बीच एक प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें आरडीसी परेड, थल सेना कैंप, सोशल एक्टिविटी, स्वच्छ भारत अभियान में उनकी ओर से किए गए कामों को देखा गया था।

इसमें पांच यूके नेवल यूनिट को प्रदर्शन बेहतर रहा। पूरे राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए नेवल यूनिट को पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान ग्रुप कमांडर कर्नल सीपीएस नेगी, पूर्व सीओ पांच यूके नेवल विकास धसमाना, सीओ 79 बटालियन कर्नल राकेश थपलियाल, भुवन रावत, डॉ. रितेश साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




- नैनीताल में बोले एनसीसी के अतिरिक्त निदेशक मेजर जनरल
- अंग्रेजी बोलने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पिछड़ रहे कैडेट्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें